जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस को मंगलवार सुबह तमंचे संग मय एक जिन्दा कारतूस एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने मामले में युवक का चालान न्यायालय को भेज दिया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र का मुस्तफाबाद निवासी हेमचन्द गौतम ऊर्फ हेमू 20 वर्ष पुत्र हरिलाल को क्षेत्र के ऊंच गांव मोड़ से मंगलवार सुबह 315 बोर के तमंचे और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द द्वारा मय हमराह वांछितों की तलाशी के दौरान मामले में सफलता मिली। बहरहाल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय को भेज दिया। इस दौरान कान्स्टेबल राजू यादव व श्रीकान्त मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
तमंचे और कारतूस संग एक गिरफ्तार



