Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरतमंचा, कारतूस व चाकू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

तमंचा, कारतूस व चाकू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम के तहत थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया हमराहियों संग बीती रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी नहर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों सद्दाम पुत्र शाह मोहम्मद  असलम पुत्र शाह मोहम्मद निवासीगण नरगहना थाना पवांरा के पास से एक अदद तमंचा व कारतूस व चाकू बरामद किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में से सद्दाम के खिलाफ वाराणसी व चन्दौली   जिले के थानों में हत्या करने का प्रयत्न, गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।  पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों  के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

Share Now...