जौनपुर। सोमवार को डॉ.लालजी सिंह रिसर्च सेंटर कलवारी शेरवा में एक्कुली लैब प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद से डॉ.पी.बी.साईनाथ आए और यह पर आयोजित एक कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने लीफस टेस्ट तकनीकी पर अपना व्याख्यान दिया। एक ऐसा तकनीकी है जिससे आप अपने मोबाइल फोन से ही अपने स्वास्थ संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह तकनीकि एआई मशीन लर्निंग की सहायता से कार्य करता है। डॉ.साईनाथ ने तकनीकि की जानकारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ.लालजी सिंह रिसर्च सेंटर कलवारी शेरवा के साथ मिलकर मानव कल्याण हेतु कार्य करने की अपनी इच्छा व्यक्त की अब दोनों संस्थाएं बहुत जल्द साथ मिल कर कार्य करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ.संजीव कुमार मौर्य हेड बायोकेमिस्ट विभाग और डॉ.अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ.अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किया। डॉ.आशीष सिंह मैनेजिंग डायरेक्ट डॉ.लालजी सिंह रिज़र्व सेंटर कलवारी जौनपुर ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम भेट कर किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
तकनीक की जानकारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से की चर्चा



