Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरढहाए गए गरीबों के मकान का मामला विधानसभा में उठेगा : लाल...

ढहाए गए गरीबों के मकान का मामला विधानसभा में उठेगा : लाल बहादुर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई रेलवे स्टेशन के फाटक ५१ बी पर पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में रेलवे द्वारा ढहाये गये दुकान व मकान का मामला विधान सभा में उठाने की बात सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया। वे गुरूवार को मौके पर पहुंच पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शासन प्रशासन पर जबरजस्ती मकान ढहाने का आरोप लगाया। उनका कहना है की यह मुद्दा मुंगराबादशाहपुर व मछलीशहर के सपा विधायक बिधान सभा मे उठाएँगे। गौरतलब है कि बुधवार को जंघई रेलवे फाटक ५१बी के पास रेलवे की जमीन बता कर अधिकारियों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और मकान तीन जेसीबी लगाकर ४ घंटे में भारी पुलिस बल के साथ ढहा दिया गया था।

Share Now...