Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरडॉ.भीमराव अंबेडकर युवा समिति की बैठक देवकली में हुई

डॉ.भीमराव अंबेडकर युवा समिति की बैठक देवकली में हुई

जौनपुर। विकासखण्ड करंजाकला के डॉ.भीमराव अम्बेडकर युवा समिति की बैठक देवकली के नवनिर्मित अंबेडकर पार्क में हुई। जिसमें सीमित ने पार्क एवं जन सेवा विस्तार का निर्णय लिया और लोगों की समस्याओं को निराकरण पर विचार विमर्श किए गए, और समिति के सभी पदाधिकारी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। विकासखंड करंजाकला के डॉ.भीमराव अंबेडकर युवा समिति की बैठक देवकली के अंबेडकर पार्क में हुई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का हाल में अनावरण हुआ। जिसके विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमें पहले पार्क कि बाउंड्री वॉल  व साफ सफाई पर विचार विमर्श किया गया। बाउंड्री वॉल बनवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही गांव में जल निकासी व्यवस्था बिजली पानी अन्य समस्याओं को लेकर भी विचार व्यवस्थित किए गए। जिन लोगो का एसआईआर फार्म भरने से छूट गया है, उनका भरवाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा फसलो को नुकसान पहुचाने वाले छुट्टा पशुओं से निराकरण के लिए भी विचार विमर्श किया गया। जरूरतमंदों की मदद के लिए सीमित की ओर से पहल किया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक बबलू प्रसाद ने किया। जिसमें सीमित के अध्यक्ष धुरंधर भारती, सिकंदर भारती, सूरजभान, नीरज कुमार, रिंकू भारती, राकेश कुमार, अरुण कुमार, गुलाबचंद, सुरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, भोला कुमार, हवलदार, आकाश कुमार मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रधान प्रत्याशी युवा नेता धीरज कुमार सोनकर ने किया।

Share Now...