Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरडेढ़ दर्जन मेधावी छात्रों को मेडल से किया सम्मानित

डेढ़ दर्जन मेधावी छात्रों को मेडल से किया सम्मानित

  • जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, करंजाकला। विकास खण्ड करंजाकला क्षेत्र के जनहित इण्टर कॉलेज मोलनापुर में हाई स्कूल इंटरमीडिएट के टॉपर डेढ़ दर्जन छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया। जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर परिसर में मेधावी छात्र छात्राओ के सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता डॉ.जितेंद्र कुमार यादव ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मे सर्वोच्च अंक पाने वाले डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राओं को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिस हाईस्कूल में जौनपुर टॉप टेन में रही 96.33 फीसद अंक पाने वाली साक्षी यादव गोल्ड मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साक्षी ने और छात्रों को तैयारी करने के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा 94फीसद अंक पाने वाले अरुण कुमार यादव व खुशबू, प्रियांशी, काजल, किशन, शिवानी ,रिशु, खुशी को गोल्ड मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में शिवमंगल गुप्ता, शिखा यादव प्रीति, पूनम, सत्यम को गोल्ड मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.जितेंद्र कुमार ने कहा कि सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों ने जनपद के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है और लोगों के लिए यह इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्हें अच्छी सफलता मिले। इस अवसर पर श्रीनाथ यादव, चंद्रभूषण, पूर्व प्रधानाचार्य रामअजोर, रामकरन, राजकुमार, राजबहादुर, अमर बहादुर, मेवालाल, रामनयन, मुकेश कश्यप मौजूद रहे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य लालजीत यादव ने किया।

Share Now...