जौनपुर धारा, खेतासराय। जिले में डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए नगर प्रशासन लगातार साफ सफाई करा रहा है। डेंगू के खतरे को देखते हुए बचाव के लिए नगर पंचायत की ओर से कस्बे में मंगलवार को भी फागिंग करवाई गई। नालियों की सफाई कराने के साथ दवा का छिड़काव भी कराया गया। ईओ डा. रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कस्बासियों को डेंगू से बचाना हमारा कर्तव्य है। पूरे कस्बे में फॉगिंग का काम जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी कस्बे को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें। घर का कूड़ा गलियों में न फेंके और उसे कूड़ेदान में ही डालें।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
डेंगू से बचाव के लिए कस्बे में की गई फागिंग

Previous article


