जौनपुर धारा, जौनपुर। मुहल्ला मण्डी अहमद खां के निवासी प्रकाश चन्द गुप्ता पुत्र स्व. मदन लाल गुप्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि हम सभी का आवास एवं दुकान मिजार्पुर-भदोही मार्ग पर स्थित है जो राष्ट्रीय राजमार्ग सं.-135 ए भूमि में निर्मित भवन, दुकान एवं आवास को अतिक्रमण के दायरे में लाया गया है। हम सभी का आवास लगभग सैकड़ों वर्ष पुराना है जिस पर वे आबाद चले आ रहे हैं और उक्त निर्मित दुकान के सहारे उनकी रोजी-रोटी चल रही है। उनके पास न तो अन्य कोई रिहायशी एवं रोजमर्रा की आमदनी के लिए न कोई भवन है और न ही जमीन। दुकान ही एकमात्र जीविका का सहारा है। दुकान और आवास को तोड़ देने पर उनके पास अन्य कोई सहारा नहीं है। प्रकाश व अन्य सभी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहाकि इस ठण्ड के मौसम में अपना एवं अपने बच्चों की देखभाल कैसे कर पायेंगे। मानवीय दृष्टिकोण से वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु आदेशित करें तथा राजकीय कोष से आर्थिक सहायता दिलायी जाय।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
डीएम को प्रार्थना पत्र सौंप लगायी मदद की गुहार

Previous article


