Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर रोजगार सेवक को दी गई धमकी

सैकड़ों ने कोतवाली का किया घेरावजौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रामनगर विकास खंड अंतर्गत बुजुर्गा ग्रामसभा में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद गहरा गया...
Homeअपना जौनपुरडीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर परखा सुरक्षा...

डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर परखा सुरक्षा घेरा

  • होली व रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क

जौनपुर। आगामी त्योहार होली एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक रूट मार्च किया।

रूट मार्च थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों — चहारसू, ओलंदगंज, शाही पुल से होते हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट तक निकाला गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (शहरी) आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर तथा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है तथा प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है, जिससे भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील

रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की। प्रशासन की इस पहल से शहर में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला। जनपद प्रशासन ने पुन: सभी नागरिकों से अपील की है कि वे होली एवं रमजान के पर्व को पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा जनपद में अमन-चैन बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

7 सुपरजोन, 28 जोन और 161 सेक्टर में हुआ जनपद विभाजित

जौनपुर। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रंगभरी होली और रमजान माह की नमाज को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद को 7 सुपरजोन, 28 जोन और 161 सेक्टर में विभाजित कर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि सभी त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सकें। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आगामी त्योहारों के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

Share Now...