Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरडिजिटल लाइब्रेरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिजिटल लाइब्रेरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह गांव निवासी शैलेश यादव (22) पुत्र आशाराम ने सधीरनगंज बाजार स्थित अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना सोमवार की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही युवक को फंदे से लटका देखा गया, पूरे बाजार और गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शैलेश प्रतिदिन की तरह अपनी डिजिटल लाइब्रेरी में ही सो रहा था। देर रात जब कुछ लोगों की नजर अंदर पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद बाजार में भारी भीड़ जुट गई और माहौल पूरी तरह शोकमय हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार शैलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मेहनती, शांत स्वभाव और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने वाला युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हर आंख नम दिखाई दी। इस हृदयविदारक घटना से बनीडीह गांव और सधीरनगंज बाजार क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक होनहार युवक ने इस तरह जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share Now...