जौनपुर धारा,खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के सोंगर गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव निवासी अकबर का चार वर्षीय पुत्र आदम सिद्दीकी घर के दरवाजे की सीढ़ी पर बैठा था। सायं लगभग पांच बजे एक ट्रैक्टर बालू सीमेंट लेकर जा रहा था। अकबर के घर से ट्रैक्टर गुजर रहा था कि तभी दरवाजे की सीढ़ी पर बैठा उनका मासूम बेटा आदम सीढ़ी से गिरकर ट्राली के नीचे आ गया। ट्राली के पहिया से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत



