Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत, किशोर...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत, किशोर घायल

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास हुआ हादसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत हाइवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल पर बैठकर जा रही एक युवती की मौत हो गई जबकि साइकिल चला रहा किशोर घायल हो गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी विशाल अपनी चचेरी बहन ज्योति को साइकिल पर बैठाकर रविवार को धर्मापुर बाजार होते हुए केराकत की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग सवा बारह बजे साइकिल सवार जैसे ही जौनपुर-केराकत हाइवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर के ट्राली के धक्के से दोनों छिटक कर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने घायल युवती ज्योति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सड़क पर ही छोड़कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मृत युवती के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई। इस दुर्घटना के संदर्भ में एसओ गौराबादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...