Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में, टूटी दीवार

ट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में, टूटी दीवार

जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार भोर में मूर्खा गांव के पास ट्रेलर व पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रेलर असंतुलित हो घर में घुस गया। दीवार टूटने के साथ ही हैंडपंप व टिनसेट क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घर में सो रहे लोग बाल बाल बच गए। घटना से अफरी-तफरी मच गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया। काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ ट्रेलर जा रहा था, मूर्खा गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टकरा गया। टक्कर के कारण असंतुलित हो ट्रेलर सड़क के किनारे उर्मिला देवी पत्नी हीरालाल विश्वकर्मा के घर में जा घुसा, जिससे दीवार टूट गई। हैंडपम्प व टिनसेट क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना से अफरा तफरी मच गई। घर में सो रहे लोग बाल बाल बच गए।  टक्कर के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को रोड से हटवाया। काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हुआ।

Share Now...