Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनट्रेलर को मिले जोरदार रिस्पॉन्स से खुश हो गए सलमान और कैटरीना

ट्रेलर को मिले जोरदार रिस्पॉन्स से खुश हो गए सलमान और कैटरीना

सलमान खान और कैटरीना कैफ की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘टाइगर 3’ में सुपर एजेंट टाइगर और जोया के किरदार को फिर से निभाने के लिए वापस आ गए हैं। निर्माताओं ने टाइगर 3 का ट्रेलर जारी किया और इसने इंटरनेट पर तुरंत धूम मचा दी और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में से सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया, जिसमें एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। सलमान और कैटरीना ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और लोगों द्वारा उन पर बरसाए जा रहे प्यार से बेहद रोमांचित हैं। सलमान और कैटरीना भारत की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़ते हैं। उनकी सबसे प्रतिष्ठित फिल्म टाइगर प्रâेंचाइजी है जिसमें दोनों ने बड़े पैमाने पर अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। सलमान खान टाइगर 3 को लेकर कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि टाइगर-3 के ट्रेलर की प्रतिक्रिया के रूप में आज हम जो देख रहे हैं वह वाकई कमाल है। मैं खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे अपने करियर में ऐसी फिल्में मिलीं, जिनसे मुझे बहुत प्यार मिला। लेकिन ट्रेलर लॉन्च के बाद इतनी सराहना पाना और इतना उत्साह देखना वास्तव में विशेष और एक दुर्लभ एहसास है। मुझे खुशी है कि हमारा ट्रेलर हिट हुआ है और लोग सिनेमाघरों में टाइगर 3 देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। मैं वास्तव में इस बात से भी प्रभावित हूं कि लोगों ने मुझे और कैटरीना को जोया और टाइगर के रूप में वापस देखने पर कैसी प्रतिक्रिया दी है। मुझे पता है कि ये दो सुपर-एजेंट दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं और मुझे खुशी है कि टाइगर 3 के ट्रेलर के साथ हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मुझे लगता है कि लोग हम दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर अपने दुश्मनों से मुकाबला करते हुए देखकर बहुत खुश होंगे। कैटरीना कैफ कहती हैं, ‘टाइगर 3 के ट्रेलर को जो प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखना अविश्वसनीय है। यह अद्भुत है कि हमें इतना प्यार मिल रहा है क्योंकि पूरी टीम ने टाइगर 3 को एक एक्शन ड्रामा बनाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है। यह टाइगर प्रâेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और मैं टाइगर 3 से लोगों की भारी उम्मीदों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मुझे खुशी है कि ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है और यह रिलीज होने तक टाइगर 3 अभियान के लिए शानदार ढंग से माहौल तैयार करता है। टाइगर और जोया एक ही पहेली के दो हिस्से हैं। जब वे एक इकाई के रूप में एक साथ काम करते हैं तो वे करिश्माई और साहसी होते हैं और मैं यह देखकर रोमांचित हूं कि लोग कैसे इन दोनों जासूसों को फिर से काम करते हुए देखने के लिए उत्साहित है। अगर लोगों को ट्रेलर इतना पसंद आया है, तो मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि फिल्म में जो दिखाया गया है, उससे वे दंग रह जाएंगे। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर-3 इस दीवाली, 12नवंबर, रविवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

Share Now...