
जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर कोतवाली के सामने ट्रेलर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि नगर के शादीगंज मोहल्ला निवासी सरताज अहमद 40 पुत्र निसार अहमद नगर के मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर स्थित कर्बला के सामने अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से जा रही ट्रेलर का धक्का लग गया और ट्रेलर के पिछले टायर से दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली के बगल हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया। वहीं भाग रहे ट्रेलर और चालक को भी कब्जे में ले लिया। नगर के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई सभी कोतवाली पहुँचने लगे। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार ने सभी को घटना के बारे जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कुछ समय बाद कोतवाली पहुंचे एसडीएम राजेश चौरसिया और सीओ अतर सिंह ने सरताज के परिजनों से वार्ता कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मृतक सरताज तीन भाई था। मृतक मोबाइल से रुपये लेनदेन का कार्य कर परिवार का खर्च चलाता था। दस वर्ष पहले मृतक का विवाह हुआ था उसकी दो पुत्रियां सिदरा आलिया 7 और जिकरा आलिया 5 वर्ष की है। वहीं मृतक के पिता घर पर ही गारमेंट की दुकान चलाते है। वहीं छोटे भाई मिंटू और महफूज उनका सहयोग करते है।


