- पिकअप से पास लेते समय हुई घटना
जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के क्षेत्र के केराकत-जौनपुर मार्ग पर हनुआडीह मोड़ के पास ट्रक से दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि देवगांव थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी (बुढ़हू बाबा) नन्हकू यादव का पुत्र सोनू 30 वर्ष जौनपुर की तरफ से अपने घर देवगांव बाइक से जा रहा था। केराकत-जौनपुर मार्ग पर सीताराम इण्टर कालेज के पास पिकअप से पास लेते समय बाइक सटने के कारण असंतुलित होकर वह गिर गया और सामने से आ रही ट्रक उसके सर को कुचलते हुए भाग गयी। सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



