जौनपुर धारा,सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैंप के पास रविवार सुबह करीब 10:30बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस और 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम धनेश कुमार प्रजापति (34 वर्ष), पुत्र छटंकी लाल प्रजापति, निवासी रुदौली, मिर्जापुर जो कि सिंचाई विभाग में भूमि संरक्षण के पद पर कार्यरत बताया जा रहा हैं। घटना के वक्त वे बाइक से चोपन की ओर से डाला की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बाड़ी खन्ना कैंप के पास पहुंचे, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Previous article


