― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर मौत

ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर मौत

  • ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार
  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  घर पर जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। बता दें कि जमालपुर गांव निवासी संजय मौर्या का इकलौता पुत्र अंश मौर्या 14 वर्ष दोपहर को साइकिल से अपने चाचा राकेश को कृष्णा बाइक सेंटर पर खाना पहुंचाने जा रहा था कि जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया राकेश मौके पर पहुंचकर ऑटो से जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। अंश मौर्या अपने माता पिता का इकलौता संतान था मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया पुलिस मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। इस घटना से पूरा बाजार सन्नाटा पसरा हुआं है।

Share Now...