Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटेम्पो से गिरी एक साल की बच्ची को पुलिस ने परिवार को...

टेम्पो से गिरी एक साल की बच्ची को पुलिस ने परिवार को सौंपा

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने गस्त के दौरान टेम्पो से गिरी एक साल की बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया। जिसके बाद परिवारजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार खलीलाबाद से जौनपुर सहपरिवार टेम्पों से जा रहे यात्री में किसी का एक वर्ष का बच्ची सड़क पर गिर गई और परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। खेतासराय पुलिस की सक्रियता और 112 की मदद से बच्ची को महज 3घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवा दिया गया। बच्ची के मिलने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। मासूम बच्ची का नाम जुबीया बताया जा रहा है। परिजनों की माने तो अंधेरे और सफर की थकावट के कारण परिवार को इसका पता ही नहीं चला और वे आगे बढ़ते रहे। परिजनों को काफी देर बाद पूर्वांचल के किसी मोड़ पर एहसास हुआ कि बच्ची टेंपो में नहीं है। उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर सूचना दी। खेतासराय पुलिस ने अलर्ट होते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 6बजे बच्ची गश्त के दौरान मनेछा गांव के पास सड़क किनारे सकुशल मिली। पुलिस टीम उसे थाना लेकर आई और परिजनों से संपर्क किया। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिपाह स्थित ईरानी बस्ती बागे अरब में रहने वाले परिजनों को सूचना मिलते ही वे खेतासराय थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बच्ची सौंप दी। बच्ची की मां नाजिया ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा, अगर पुलिस समय रहते सक्रिय न होती तो हमारे लिए यह दिन किसी दु:स्वप्न से कम नहीं होता। पुलिस की तत्परता की हर तरफ सराहना बच्ची के सकुशल मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही हर ओर खेतासराय पुलिस की तारीफ होने लगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Share Now...