राजकोट में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने करो या मरो के इस मुकाबले में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 137 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में 112 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े. वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट चटकाए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह को तीन सफलता मिलीं.
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हराया



