जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज में महिला कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। बालिका जागरूकता अभियान में तिलकधारी सिंह इ.का. की सभी छात्रायें, महिला अध्यापिका सम्मिलित हुई। छात्राओं को सम्बोधित करते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा 1098 181, हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि इस योजना के तहत ऐसी सभी बच्चियां पात्र हैं, जिनके परिवार का आकार दो बच्चों का है अगर परिवार में दो बच्चियां है तो दोनो योजना हेतु पात्र हैं। एक लड़का एवं एक लड़की होने पर लड़की योजना हेतु पात्र है। योजना में एक बार आवेदन कर देने के बाद आगे की श्रेणियों में स्वत: आवेदन हो जाता है। इस योजना की प्रथम श्रेणी में बालिका के जन्म होने पर 2000 रू., द्वितीय श्रेणी में बालिका का टीकाकरण होने पर 1000, तृतीय श्रेणी में बालिका के कक्षा 1 में नामांकित होने पर 2000, चतुर्थ श्रेणी में कक्षा 6 में नामांकन पर 2000, पंचम श्रेणी कक्षा 9 में नामांकन पर 3000 और षष्टम श्रेणी में हाईस्कूल के बाद दो वर्षीय डिप्लोमा में नामांकन या इण्टरमीडिएट बाद स्नातक या उसके समकक्ष में नामांकन 5000 रू. मिलता है। पाक्सो एक्ट की जानकारी देते हुये बालिकाओं से अपील की गयी कि चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो। बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही बालिकाओं को सिविल सेवा की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया गया। साइबर सेल प्रभारी ओपी जायसवाल द्वारा बच्चों को साइबर अपराध के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि हम विद्यालय शिक्षा अनुशासन व स्वच्छता के मानक पर संचालित कर रहे हैं इसमें कहीं से भी कोई कोताही नही आयेगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र द्वारा किया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
टीडी इण्टर कालेज में बालिका जागरूकता अभियान का शुभारम्भ



