जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेमुही बाजार में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम असवा निवासी मैना देवी को पैर दर्द के इलाज के दौरान ‘चांद सी दवा खाना’ के संचालक प्रवीण राय ने एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें वाराणसी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि गलत इंजेक्शन के कारण हाथ में भीषण संक्रमण फैल चुका है। महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ा। इस घटना से पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश है। बुधवार को परिजनों ने सीएचसी रामपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ.प्रभात कुमार यादव को लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। चिकित्सा प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिल गई है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस ढिलाई पर स्थानीय लोगों ने भी रोष व्यक्त किया है।
― Advertisement ―
पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं
घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, गलत इंजेक्शन से महिला का काटना पड़ा हाथ



