Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रिहाइश कच्चे घर में कोबरा सर्प का डेरा, दहशत में परिवार

सरायख्वाजा के मंगदपुर गांव का मामलासर्प मित्र ने डेढ़ दर्जन कोबरा के बच्चों का किया रेस्क्यूजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में एक...
Homeमनोरंजनझरने के नीचे नहाकर इस एक्ट्रेस ने मचा दिया था बवाल

झरने के नीचे नहाकर इस एक्ट्रेस ने मचा दिया था बवाल

80के दशक का वह निर्देशक, जो अपनी अनोखी कहानियों से दर्शकों का दिल जीतता था, एक ऐसी फिल्म लेकर आया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। खासतौर पर फिल्म के एक गाने के सीन ने जबरदस्त विवाद खड़ा कर दिया था।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की फिल्म ये फिल्म जब 1985 में रिलीज हुई, तो यह न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, बल्कि कई विवादों में भी घिर गई थी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस की खूबसूरती और दमदार कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा, लेकिन एक खास गाने में फिल्माए गए सीन को लेकर जबरदस्त बवाल मच गया था। जी हां हम बात कर रहे हैं, फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की, जिसे कामयाबी के साथ-साथ क्रिटिक्स का सामना भी करना पड़ा था। वैसे तो राज कपूर की फिल्मों में ग्लैमर और बोल्डनेस कोई नई बात नहीं थी, लेकिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ में एक सीन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। फिल्म के गाने ‘तुझे बुलाए ये मेरी बाहें, सुनो तो गंगा…’ में मंदाकिनी को झरने के नीचे नहाते हुए, दिखाया गया था। झीनी सफेद साड़ी पहने इस सीन को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई थी। जहां एक तरफ सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। फिल्म के विवादित सीन को लेकर जब आलोचनाएं तेज हुईं, तो खुद राज कपूर को आगे आकर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने वेस्टर्न फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा था, ‘जब विदेशी फिल्ममेकर बोल्ड सीन दिखाते हैं, तो इसे आर्ट कहा जाता है, लेकिन जब भारत में ऐसा किया जाता है, तो आलोचना होती है। इस फिल्म से मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में राज कपूर के बेटे राजीव कपूर भी लीड रोल में थे, लेकिन फिल्म का पूरा फोकस मंदाकिनी पर आ गया था। विवादित सीन ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। विवादों के बावजूद ‘राम तेरी गंगा मैली’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

Share Now...