जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी एक व्यक्ति नौ माह में जमा धन का चार गुना पाने की लालच में अपनी जमा पूंजी भी दांव पर लगा बैठा। शर्त के मुताबिक पैसा वापस न मिलने पर उसने कथित कंपनी एजेंट के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी शिवम शर्मा का आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति जो खुद को पेट्रोन मलेशिया फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर उससे लगभग ढाई माह पूर्व मिला। उसने बताया कि कंपनी में एक मुश्त तैंतीस हजार रुपए जमा कर देने के बाद कंपनी द्वारा जमाकर्ता के खाते में नौ माह तक सत्रह-सत्रह हजार रुपए भेजे जायेंगे। जो आपके जमा धन का चार गुणा से अधिक है। मुनाफे की लालच में शिवम ने भी अपना पैसा उक्त एजेंट को दे दिया। दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी जब उसके खाते में पैसा नहीं आया तो उसने कथित एजेंट से संपर्क किया। उसने पैसा वापस करने को हाथ खड़े कर दिए तो उसने थाने पर गुहार लगाई।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
ज्यादा पाने के चक्कर में गंवा दिए 33 हजार रुपये



