― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर से दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी

जौनपुर से दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी

  • सड़क हादसे में 30 से ज्यादा सवारियां हुई
  • घायल पुलिस टीम ने सभी को बस से निकाला बाहर

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर निवासी जंगबहादुर यादव की आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास हुए सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गई, हालांकि उनके दाहिने हाथ व सीने में चोटें आयीं है। एक जगह प्रâैक्चर भी हुआ है। वह दिल्ली में ही रहकर आटो चलाते थे। जंग बहादुर यादव 21 अप्रैल को घर में आयोजित लड़की की शादी में शामिल होने आये थे। शनिवार की शाम 6.22 बजे वाजिदपुर तिराहे से प्राइवेट डबल डेकर बस द्वारा दिल्ली रवाना हुए थे। भोर में चार बजे वह सो रहे थे, तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के छिबरामऊ तहसील के सौरिख थाना क्षेत्र के 159 माइल्स पर चालक के नींद आने से बस अनियंत्रित होकर 25 फिट गहरी खाई में पलट गई। मेडिकल कालेज तिरवा में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद दिल्ली रह रहे पुत्र जयहिंद यादव सूचना मिलते ही निजी वाहन से कन्नौज पहुंचकर दिल्ली लेकर चले गये। जंगबहादुर दिल्ली में पत्नी अमरावती, बड़े पुत्र अरबिन्द व जयहिंद के साथ रहते हैं।

Share Now...