जौनपुर धारा,जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक मैरिज हॉल में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अतिथियों के साथ जनपद से आए सभी स्वजातिय बंधुओ का स्वागत अबीर गुलाल के साथ किया, मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में होली के त्यौहार को सबसे महत्वपूर्ण पर्व बताया जिसमें लोगों में छोटे बड़े का कोई भेद नहीं रहता और सभी लोग गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल ने जौनपुर जायसवाल समाज के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए एक दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा एकजुट रहने का आह्वान किया, अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल मंत्री बृजेश जायसवाल एवं आय व्यय निरीक्षक रमेश जायसवाल एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल(पेट्रोल पंप) तथा राजेंद्र जायसवाल (पूर्व प्रधान) ने संयुक्त रूप से किया। रंगारंग कार्यक्रम पंकज सिन्हा शैली गगन एंड ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया गया रविन्द्र, राकेश जायसवाल के नेतृत्व में मछलीशहर तहसील से आए हुए सभी पदाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। शाहगंज से प्रदीप गीता जायसवाल के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनपद से लगभग 2500 की संख्या में स्वजातीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अनिल जायसवाल हरिओम, दुलारे लाल जायसवाल, संतोष ट्रम जायसवाल, उमेश जायसवाल, गोल्डी जायसवाल,राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुजीत जायसवाल, रविकांत जायसवाल, सूरज जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा, विनय जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, कृष्णगोपाल जायसवाल गौरव जायसवाल, रोहन जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, अशोक जायसवाल,अरविंद जायसवाल, सतीश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, विकास जायसवाल, शशांक जायसवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया।
― Advertisement ―
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्साबदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव में रविवार की सुबह हाई वोल्टेज विद्युत...
जौनपुर जायसवाल समाज ने फूल और अबीर के साथ खेली होली
