विधि में हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि
जौनपुर धारा,केराकत । डॉक्टर रविंद्र नाथ सिंह छतारी जलालपुर की बेटी गीतिका सिंह न राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय अर्थव्यवस्था पर बेनामी लेने-देन का प्रभाव ‘बेनामी संपत्ति (संशोधन) अधिनियम 2016 का विश्लेषण’ विषय पर शोध कार्य किया। उन्हें यह सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत, विधि (लॉ) में पी एच.डी. (डॉक्टर आफ फिलासफी इन लॉ) की उपाधि से नवाजा गया। उन्होंने यह उपाधि रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन मध्य प्रदेश से डॉक्टर नीलेश शर्मा के मार्गदर्शन में किया। डा. गीतिका सिंह पेशे से एक वकील हैं। इनके पति श्री कृष्ण कुमार सिंह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर सेवारत हैं। उनके पिता डा. रविंद्र नाथ सिंह, भूतपूर्व वायु सेना अधिकारी एवं आयकर विभाग में आयकर अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। डा. गीतिका सिंह ने बताया कि इस शोध का मुख्य उद्देश्य है कि जब काले धन, बेनामी प्रॉपर्टी आदि को रोकने के लिए इतने सारे अन्य कानून एवं विधान पहले से विद्यमान है तो इस कानून की आवश्यकता क्यों पड़ी और यह अन्य प्रावधानों से किस प्रकार भिन्न है? क्या यह कानून उस उद्देश्य को प्राप्त कर पाएगा जिस उद्देश्य से बनाया गया है। इस शोध से डॉक्टर गीतिका सिंह के गांव में खुशियों का माहौल छाया रहा। सगे संबंधियों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, प्रवीण राय (गुड्डू), राजन राय, धीरज सोनी पत्रकार व तमाम लोग रहे