Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में

जौनपुर की छोटी-बडी खबरे एक नजर में

  • आधार कार्ड में संशोधन कराना हुआ आसान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिकी विभाग के अंतर्गत संचालित कॉमन सर्विस सेंटर भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जिले स्तर पर स्थापित सिटी टावर बिल्डिंग आधार सेवा केंद्र अब सप्ताह में सातों दिन खुल रहे हैं जहां बच्चों के नए आधार बनवाने के अलावा लोग आधार में अपने बायोमेट्रिक, अपडेट, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट आदि संशोधन करा सकते है।

  • सीओ ने फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। अपराधियों की सटीक पहचान करने तथा अपराध की रोकथाम के लिए व्यापारियों को अपने संस्थानों में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को चुस्त-दुरुस्त रखना चाहिए तथा समय-समय पर उसकी जांच करवाते रहना चाहिए। जिन संस्थानों में अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है वह भी अपने संस्थान में सीसीटीवी कैमरा लगवा ले। उक्त बातें धर्मापुर बाजार में रूट मार्च के दौरान बुधवार की देर रात सीओ केराकत गौरव शर्मा ने व्यापारियों से कही। प्रसाद तिराहे से लेकर धर्मापुर बाजार तक सीओ गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने रूट मार्च किया तथा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह निर्भय होकर अपना व्यापार करें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर मुस्तैद रहेगी। सीओ ने थाना प्रभारी देवानंद रजक को भी समय-समय पर व्यापारियों के साथ बैठक करते रहने का निर्देश दिया।

  • सड़क हादसे में एक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र जौनपुर-शाहगंज मार्ग के फरीदाबाद में बाइक सवार व्यक्ति ने पीछे से साइकिल सवार वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसमें गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले जाया गया वहां पर मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया। जासोपुर गांव निवासी अच्छेलाल 45 वर्ष घर से किसी काम से जौनपुर जा रहे थे कि पीछे से बाइक सवार व्यक्ति ने साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • रोजगार मेले का आयोजन आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर में रोजगार मेला का आयोजन निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 17 फरवरी को प्रात: 10 बजे किया गया है, जिसमें 6 कम्पनियों द्वारा हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण 400 पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में सेवायोजित कराये जाने हेतु रोजगार मेला का कैम्पस सलेक्शन किया जायेगा, जिसमें अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हुए साक्षात्कार के माध्यम से योग्यतानुसार विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Share Now...