― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर की खबरे एक नजर में…

जौनपुर की खबरे एक नजर में…

थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने कुल 6 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें सभी राजस्व से सम्बंधित थे। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान कोतवाली अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, एसआई विजय सिंह गौड़, एसआई वरूणेन्द्र राय, एसआई प्रभूनाथ यादव, प्रशांत पांडे समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

किसान पंचायत आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण हेतु भूअधिग्रहण से प्रभावित बीस गांवों के किसानों के मुआवजे के संबंध में विचार विमर्श करने के लिए किसान पंचायत का आयोजन मनियारेपुर गांव स्थित ऋषिकुल पब्लिक स्कूल में 12 मार्च को आयोजित की गईं है। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह ने बताया कि आयोजित की गईं किसान पंचायत में भूअधिग्रहण से प्रभावित किसानों के मुआवजे के अलावा राजमार्ग के अतिशीघ्र निर्माण, रोडवेज बसों के बढ़े हुए किराये, नहरों में समय से पानी की आपूर्ति, खाद बीज की समय से उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।

समाधान दिवस पर छह मामलों का निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार अमित सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें छह प्रार्थना पत्र पड़े। डीएसपी चोब सिंह की मौजूदगी में जनसुनवाई करते हुए सभी मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

Share Now...