Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी...
Homeअपना जौनपुरजेसीआई चेतना ने उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

जेसीआई चेतना ने उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष जेएफएम सरला महेश्वरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसका संचालन सलमान शेख और वंशिका सिंह ने किया। संस्था की सचिव वंशिका सिंह ने सभी सदस्यों और अतिथियों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें ब्रज की होली की झलक देखने को मिली। इस झांकी ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जेजे विंग की चेयरपर्सन मायरा सिंह, समृद्ध शर्मा, वंशिका, ज्ञानेश्वरी और जान्हवी कश्यप ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगीता सेठ, प्रदीप सेठ, रजनी साहू और रोशनी केसरवानी विजेता रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी और संगीता सेठ द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा अध्यक्ष सरला महेश्वरी, अनीता गुप्ता, ज्योति शाह, ममता कश्यप और ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने भी समूह नृत्य प्रस्तुत कर समारोह की भव्यता को और बढ़ाया। अंत में एलजीबी टीम द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के कई गणमान्य अतिथि और सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...