- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है : आलोक गुप्ता
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर के नईबाजार स्थित जेपी फिटनेस क्लब एंड योग का भव्य शुभारंभ मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने कहा कि आज का युग शरीर के फिटनेस का युग है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। जेपी फिटनेस क्लब एंड योग मुंगरा बादशाहपुर के युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगा। जिम के संचालक पवन कुमार ने बताया कि जेपी फिटनेस क्लब एण्ड योग में युवाओं को आधुनिक उपकरणों के साथ योग और फिटनेस की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिम में व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा और विशेषज्ञ ट्रेनरों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां वजन कम करने, तनाव और थनाव से मुक्ति, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने, और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर राजन सिंह, रोहित सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर तिवारी, पिंटू प्रधान, आदित्य गुप्ता, सचिन गुप्ता, रत्नम पांडे, ओम केसरी, अंशुल चौरसिया सभासद और युवा डांस एकेडमी के सदस्य उपस्थित रहे।



