जौनपुर धारा, जौनपुर। 23 मार्च 1931, वह तारीख जिसको कभी भूला नहीं जा सकता है। इसी दिन आजादी के मतवाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। शहीद दिवस के अवसर पर वाराणसी मंडल प्रभारी श्रवण कुमार निषाद एवं शहीद समरसता मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा बक्शा ब्लॉक के उटरुकला में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एवं उद्यान की सफाई कर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि दिया और शहीदों की प्रेरणा से समरस एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों को पेन और कॉपी वितरित भी किया गया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश शुक्ल (प्रबंधक), जीतेन्द्र सिंह, सर्वेश बिंद, मनोज कौशिक, अमरजीत बिंद, जनार्दन, राहुल, बीरु, वीरेंद्र, विनोद, मनोज मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
जीवंत विचार का नाम है अमर शहीद भगत सिंह : श्रवण कुमार

Previous article
Next article


