- लिंग असमानता के खिलाफ धर्मगुरूओं के साथ डीएम की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी
जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास भवन सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत लिंग असमानता के खिलाफ धर्मगुरूओं के साथ गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी मनीश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं सभी को उपहार स्वरूप बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत तैयार कराये गये कैलेण्डर भेंट किये गये एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। गोष्ठी में अनवर अहमद कासमी ने कहा कि जनपद में लड़का पैदा होने पर खुशी व लड़की होने पर गम की स्िथति ठीक नहीं है। प्रो. मोहम्मद ने कहा है कि एक मर्द व एक महिला को बराबर का हक है। लड़कियों को विशेष सुविधा देकर सरकार बालिका शिक्षा व सुरक्षा को प्रोत्साहित कर सकती है। मौलाना महफूजुल हसन ने कहा कि इस्लाम धर्म में औरतों की इज्जत भी है जिस घर में पहली औलाद बेटी होती है कुरान के अनुसार वह घर जन्नत होता है। नबी ने अल्लाह से बेटी मॉगी थी अच्छी औरतों से अच्छा समाज बनता है। कोई भी समाज तब तक कामयाब नहीं होगा जब तक उसके पास योग्य महिलाएं नही होंगी। रवि शर्मा ने हिन्दू धर्म में महिलाओं की स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि सनातन धर्म की सरकार में तो रक्षा मंत्रालय दुर्गा जी के पास है तो शिक्षा मंत्रालय सरस्वती जी के पास, खाद्य एवं रसद अन्नपूर्णा जी तो वित्त मंत्रालय लक्ष्मी जी के पास है। हिन्दुओं में महिलाओं को प्रथम रखा गया है। निर्माण के पावन युग में चरित्र निर्माण न भुलें और जो धर्मग्रन्थों में उल्लेख हुआ है उसको चरितार्थ करते हुये जब समाज को आगे बढ़ायेंगें तो कहीं भी लिंग असमानता की बात नहंी आयेगी। सिख धर्म से गुरू ने कहा कि गुरूनानक ने कहा है कि हम महिलाओं के बारे में गन्दे विचार कैसे रख सकते हैं जब उन्होने ही हम राम, कृष्ण, महावीर, नबी, मोहम्मद साहब जैसे पुत्रों को जन्म दिया है। लिंग असमानता को समाप्त करने के लिये हमने घर से शुरूआत की है और उनके पास केवल एक बेटी है। प्रधानाचार्य मो. मुल्तसा मदनी ने कहा कि कुरान में सभी को समान शिक्षा की बात कही गयी है, कहीं भी स्त्री पुरूष में कोई भेद नहीं है। हम लोगों को लिंग समानता समाप्त करने के लिये सभी धर्म जिस धर्म को जो लोग मानते हैं उस धर्म के नियमों का पालन किया जाये तो लिंग असामानता समाप्त कर दी जायेगी। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने कहा कि लिंग असमानता को समाप्त करने हेतु हमें केवल बात नहंी मन वचन कर्म से प्रदर्शित करना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने कहा कि महिलाओं को पीछे छोड़कर हम समाज व देश की तरक्की के बारे में सोच ही नहीं सकते हैं। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उद्बोधन में कहा कि लिंग असमानता सभी व्यक्तियों से जुड़ा मुद्दा है सभी लोग लड़का, लड़की को बराबर की बात तो करते हैं लेकिन व्यवहार में नहीं होता। धर्म की किताबों में जो आदेश इस बारे में दिये हुये हैं उनका उल्लेख करते हुये आप लोग अपने अनुयायियों को इस हेतु जागरूक करें, उन्होने कहा कि केवल बात करने से नहंी काम बनेगा अपने व्यवहार से भी लिंग असमानता प्रदर्शित करना पड़ेगा। कार्यक्रम के इसी कड़ी में जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें जन्मी 16 बच्चियों को मुख्य चिकित्साधिकारी लक्ष्मी सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा बेबी हिमालया गिफ्ट पैक व कपड़े का सेट गिफ्ट किया गया।



