Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का किया गया...

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का एसआईआर अभियान के अन्तर्गत कार्यालय क्षेत्र पंचायत सिरकोनी विधानसभा क्षेत्र 371-जफराबाद और कार्यालय क्षेत्र पंचायत जलालपुर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाहियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलए से संवाद करते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरने एवं जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। बीएलए द्वारा बताया गया कि बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुनवाई की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदाता स्वयं उपस्थित होकर अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों सहित अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ के कार्यों में सहयोग करें तथा निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित कर फॉर्म-6, 7 एवं 8 स्वत: जमा कराएं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता करते हुए कहा कि जिनको भी नोटिस निर्गत किया गया है वे नियत तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना साक्ष्य मिलान करा ले। इसमें एईआरओ द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share Now...