Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

जौनपुर।नौपेड़वा स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी...
Homeअपना जौनपुरजिला कारागार में बंदी की इलाज के दौरान मौत

जिला कारागार में बंदी की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर। जिला कारागार में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम के पुत्र बनवारी लाल गौतम को पुलिस ने 15फरवरी की देर रात चोरी के आरोप में घर से हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि युवक को चार दिन तक थाने में रखा गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बीती रात जिला कारागार में बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया। उनका आरोप है कि पुलिस ने उसके जेब में जेवरात रखकर उसे चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share Now...