Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया जल जीवन मिशन कार्यों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया जल जीवन मिशन कार्यों का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरुवार को खण्ड विकास कार्यालय मछलीशहर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र विकासखंड में नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों और संबंधित विभाग जैसे कृषि विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंध में बैठक की।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिन-जिन इंडीकेटरों में प्रगति कम है उनमें अपेक्षित सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड मछलीशहर के अंतर्गत ताजुद्दीनपुर गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि पानी सप्लाई कनेक्शन की संख्या और अधिक बढ़ाते हुए अधिक संख्या में लोगों को पेयजल योजना का लाभ दिलाया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सौरभ कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सचिन भारती, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...