Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया अस्थायी गो-आश्रय स्थल निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया अस्थायी गो-आश्रय स्थल निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने अस्थायी गो-आश्रय स्थल कम्मरपुर, सुईथाकला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो-आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल आदि की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थल में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की संक्रामक बीमारियों का प्रसार न हो। भूसा गोदाम में पर्याप्त भूसा की उपलब्धता पर खण्ड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि गोवंशों की नियमित रूप से चिकित्सकीय जांच की जाए, इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो। जिलाधिकारी के द्वारा गोवशो को गुड़, केला और हरा चारा भी खिलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने केयर टेकरों को सम्मानित करते हुए कहा कि इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ गोवंशो की सेवा की जाए।  इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अधिकारी, केयर टेकर सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सीएचसी परिसर सुईथाकला में निर्माणाधीन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य प्रगति धीमी पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाए और उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप होना चाहिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.विक्रान्त सिंह, फार्मासिस्ट गंगासागर, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...