सिंगरामऊ। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज के सानिध्य में निकली 122दिवसीय शाकाहार-सदाचार मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा अपने दूसरे पड़ाव शंकर बाबा स्टेडियम मैदान ब्लाक ग्राम कबेली नई बस्ती सिंगरामऊ पहुंची तो उसका भाईयों, बहनों, बच्चों ने भव्य स्वागत किया। आयोजित सत्संग समारोह में संस्थाध्यक्ष ने कहा संत महात्मा सबके होते हैं और सबकी भलाई का काम करते हैं। वह धरती पर घूम-घूम कर लोगों को मानव जीवन पाने के उद्देश्यों को समझाते हैं। सारा ज्ञान, मान, बड़ाई सब शमशान भूमि पर जल कर खाक हो जायेगा। उधर इसी शरीर से मिलती लिंग शरीर में जीवात्मा धर्मराज की कचहरी में पेश कर दी जायेगी और जरा सी देर में अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब हो जायेगा। बुरे-खोटे कर्मों को करने वाले जीवों को सजा सुना दी जायेगी ले जाओ इनको फला नर्क में डाल दो क्योंकि हमारे पाक-साफ शरीर को बुरे कर्मों से इन्होंने गन्दा कर दिया। संत महात्मा फकीर जब साधना करके ऊपर के मण्डलों में जाते हैं तो जीवों को मिल रही भयानक यातनाओं का दृश्य देखते हैं तो द्रवित होकर जीवों को समझाते हैं। इसलिये आप अपने आत्म कल्याण पर विचार कीजिये। मानव जीवन व्यर्थ न जाने पाये। संस्थाध्यक्ष ने कहा कर्म कर्जा के भुगतान का देश है। यहाँ सबको अपने कर्म कर्जे का भुगतान करना पड़ता है। उन्होंने विनम्र अपील किया कि सभी लोग शाकाहार अपनायें। शराब व अन्य नशों का त्याग करें। इससे देश में अच्छे समाज का निर्माण होगा। बच्चों में अच्छे संस्कार डालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि ये देश की सबसे बड़ी धरोहर व पूंजी हैं। इस अवसर पर संगत जौनपुर के ऋषिदेव श्रीवास्तव अध्यक्ष, अरुण वर्मा उपाध्यक्ष, प्रेमचन्द यादव आयोजक, राम अकबाल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष, मोहन लाल निषाद न्याय पं.अध्यक्ष, डॉ.अमर सिंह, सुभाष यादव प्रधान कवेली, कमलेश यादव पूर्व प्रधान कवेली, रमाकान्त मौर्य, रामयश मौर्य ब्लाक उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र मिश्रा, उदय लाल सोनी, धर्मेन्द्र चौहान ब्लाक मंत्री आदि सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने टीनशेड में लगे बल्ली के कड़ी में...
जरा सी देर में अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब होगा : पंकज महाराज
