सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खपरहा समसपुर गांव में गुरुवार सुबह लगभग 8बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में राजबहादुर सिंह और उनके पुत्र अवनीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित राजन सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह ने बताया कि उनका विपक्षी पक्ष सचिन सिंह और संदीप सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह से काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह विपक्षी जब विवादित जमीन पर निर्माण करने लगे तो उन्हें रोकने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस दौरान राजबहादुर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने सिकरारा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल



