Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर दबंगों ने किया हमला

जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर दबंगों ने किया हमला

जौनपुर धारा, जफरबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के संघाईपुर गांव में कुछ दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर धावा बोल लाठियों से हुई पिटायी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर में कराया गया। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गांव निवासी अरविंद चौहान ने बताया कि पड़ोसियों से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। मेरा लड़का प्रद्युम्न खेतों की सिंचाई कर रहा था कि पड़ोस के करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर उस पर हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर पर आया तो दबंगों ने परिवार के लोगों को मारा पीटा जिससे वह खुद, उसकी पत्नी पुष्पा और बेटे प्रद्युम्न को गंभीर चोटें आई है।

Share Now...