जौनपुर। सुरक्षा के प्रति जागरूकता तभी प्रभावी होती है। जब सही जानकारी सीधे आमजन तक पहुँचे और पुलिस सेवाओं के प्रति विश्वास सुदृढ़ हो। इसी उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 द्वारा जनपद जौनपुर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह दो दिवसीय अभियान पुलिस महानिदेशक यूपी-112 नीरा रावत के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। जौनपुर पुलिस डायल-112 के अधिकारी/कर्मचारीगण ने यूपी-112 मुख्यालय के निर्देशानुसार थाना केराकत अन्तर्गत कस्बा, थाना गौराबादशाहपुर कस्बा एवं थाना शाहगंज अन्तर्गत अहिरौला पड़ाव आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक दल एवं एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से यह अभियान चलाया गया। कस्बा केराकत में आयोजित कार्यक्रम में यूपी-112 टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से महिला सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए जागरूकता फैलाई गई। महिलाओं एवं पुरुषों को उदाहरणों के जरिए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने पर पुलिस सहायता किस प्रकार त्वरित रूप से मौके तक पहुँचती है। एलईडी वैन के माध्यम से कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं को सरल भाषा में समझाया गया। इसी क्रम में कस्बा गौरा में यूपी-112 टीम ने नागरिकों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से सीधा संवाद किया। एलईडी वैन एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आपात कॉल प्रक्रिया, महिला सुरक्षा हेतु नाइट एस्कॉर्ट सेवा तथा सुरक्षित सहायता प्राप्त करने की विधि की जानकारी दी गई। अहिरौला पड़ाव पर यूपी-112 टीम ने राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को रोककर आपात सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बुजुर्गों के लिए संचालित सवेरा योजना पर विशेष फोकस किया गया। योजना की उपयोगिता, पंजीकरण प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुरक्षा सहायता को मौके पर ही स्पष्ट किया गया। अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर आम नागरिकों को यूपी-112की सेवाओं, आपात स्थिति में कॉल करने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 112डायल करना सबसे तेज़, सरल एवं विश्वसनीय माध्यम है। एलईडी वीडियो वैन द्वारा यूपी-112 की त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों की शंकाओं का समाधान करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
‘जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ’ थीम पर चला जागरूकता अभियान

Previous article
Next article


