जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर जनहित सेवा संस्थान के बैनर तले जरूरतमंदो में वस्त्र वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्या सागर सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान 15 साड़ी, 70 साल,150 गमछा, 25 टी शर्ट, 15 रेडीमेड शर्ट, 85 कंबल व 15 कुर्ता-अंगोछा वितरण किया गया। गर्म कपड़ा व साड़ी इत्यादि पाकर सभी लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस बाबत जनहित सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष शमशेर बहादुर यादव ने बताया कि सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है उसी भाव से हम लोग आम जनता के लिए सेवा करते है। हमारी एक संस्था जिसका नाम जनहित सेवा संस्थान है हमारी संस्था हर वर्ष गरीब असहाय लोगों को कंबल, साड़ी इत्यादि वितरण करती है और यह हमारी संस्था द्वारा अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर संतोष सरोज, वीरेंद्र बिंद, अर्जुन शर्मा, गोलू गुप्ता, रामचंद्र यादव, नन्हकू यादव, मंहगी शर्मा, बालचंद्र विश्वकर्मा, बीरबल विश्वकर्मा, संदीप कुमार शशिकांत सरोज, छोटे गुप्ता के साथ आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
जनहित सेवा संस्थान ने गरीब, असहाय लोगों में वितरण किया गर्म कपड़ा



