Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
Homeअपना जौनपुरजनसेवा केंद्र संचालक लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

जनसेवा केंद्र संचालक लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

  • गोली लगने से एक बदमाश घायल, लूटी गई बाइक, नकदी, मोबाइल व असलहा बरामद

जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना जफराबाद, गौराबादशाहपुर और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नकदी, मोबाइल फोन तथा अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 11मार्च की रात गोसाईपुर गांव निवासी जनसेवा केंद्र संचालक प्रेमचंद्र यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। इस संबंध में उनकी पत्नी निशा देवी की तहरीर पर थाना जफराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम कबूलपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल तीन बदमाश बेलाव पुल की ओर से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते में बाइक गिर गई और वे बगीचे की ओर भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के हाथ में गोली लग गई, जबकि थानाध्यक्ष जफराबाद की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आदर्श यादव उर्फ अलगू को गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आदर्श यादव, दिवाकर कुमार और अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, लूट की 27 हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने एक साथी अनुराग यादव के साथ मिलकर जनसेवा केंद्र संचालक से लूट की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घायल बदमाश और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...