Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनता मेडिकल स्टोर का चेयरमैन ने फिता काटकर किया उद्घाटन

जनता मेडिकल स्टोर का चेयरमैन ने फिता काटकर किया उद्घाटन

  • मेडिकल स्टोर खुलनें से नगर वासियों को मिलेगी राहत : कृष्णा जायसवाल

केराकत। केराकत नगर के मोहल्ला नरहन में नगर के मध्य जनता मेडिकल स्टोर खोला गया। शनिवार को जनता मेडिकल स्टोर का केराकत नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल द्वारा पिता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने कहा कि मैं सर्वप्रथम मारूफ खान दरोगा चाचा को धन्यवाद देती हूॅं कि इन्होंने जो मेडिकल स्टोर खोल करके लोगों की सेवा के लिए यह कार्य प्रारंभ किया है आप दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करें और हमारे केराकत नगर वासियों की सेवा इसी तरह करते रहें। उद्घाटन के अवसर पर अध्यक्ष पति प्रतिनिधि यूवा नेता कृष्णा जायसवाल गोलू ने कहा कि अब जनता मेडिकल स्टोर नगर के मध्य खुलने से नगर वासियों व्यापारियों आदि जरूरतमंद लोगों को अब कम दामों में दवाइयों को ले सकेंगे। अब जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलेगी। राजन खॉंन तहसील अध्यक्ष जिला ईंट निर्माता समिति जौनपुर नें भी शिरकत किये, और इन्होंने आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान पूरक स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। उद्घाटन समारोह में सहडोल मध्यप्रदेश से भी कुछ ख़ास मेहमान तशरी$फ लाए हुए थे। इस अवसर पर सभासद फिरोज खान, विनोद मास्टर सिहौली, वकील अंसारी, पूर्व सभासद मोहम्मद असलम खान, सहित काफी संख्या में केराकत नगर की जनता पत्रकारगण एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Share Now...