- जल्द निस्तारण का दिलाया भरोसा
जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहिला व प्रभारी ईओ एसडीएम लाल बहादुर की अध्यक्षता में सुबह दस बजे से लेकर 2 बजे तक जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार कार्यक्रम में वार्ड से आये हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अध्यक्ष व प्रभारी ईओ के समक्ष दरीबा वार्ड से संतोष कुमार ने इंटर लॉकिंग व नाली निर्माण करने की समस्या को अवगत कराया वहीं वार्ड काजी अहमद नूर द्वितीय के दिनेश निषाद ने बिजली की समस्या से अवगत कराया। कमला देवी, राधिका देवी ने भी आवागमन के लिए इंटर लॉकिंग व नाली निर्माण को बनवाने के लिए शिकायत रजिस्टर में दर्ज कराया। जिस पर अध्यक्ष उम्मे रहिला व प्रभारी ईओ ने उक्त समस्याओं को शिकायत रजिस्टर पर नोट कर जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर से आये हुए कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अध्यक्ष व प्रभारी ईओ के सामने रखा। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, सभासद सुनीता देवी, जगत नारायण, जोगेंद्र निषाद, अवध नारायण व समस्त विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



