Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजंगीपुरखुर्द चौराहा पर दबंगों ने एक व्यक्ति को मार कर किया गंभीर...

जंगीपुरखुर्द चौराहा पर दबंगों ने एक व्यक्ति को मार कर किया गंभीर रूप से घायल

थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोमवार के दोपहर दबंगों ने जंगीपुर खुर्द चौराहा पर एक व्यक्ति को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया स्थानीय आसपास के लोग जब तक पहुंचते तब तक दबंग फरार हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाए और जांच पड़ताल में जुड़ गई। बता दें कि करन 26वर्ष राजभर पुत्र सुरेश राजभर हर रोज की तरह अपनी फर्नीचर की दुकान जंगीपुरखुर्द चौराहे पर है हर रोज की भांति वह सुबह दुकान पर काम करता था। लगभग आधा दर्जन दबंग लोगों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर बिना कुछ पूछे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब तक पहुंचते तब तक दबंग लोग फरार हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया और जांच पाताल में जुट गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शादी विवाह में वीडियो कैमरा फोटो खींचने के विवाद को लेकर आज मारपीट हुई है, अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को पूर्वाह्न लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रामनगर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार साला और बहनोई घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गाड़ी को भी धर दबोचा। हालांकि दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी समेत मौके पर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दूध वाली एक गाड़ी क्षेत्र से दूध लेकर शाहगंज की तरफ जा रही थी, उसी दौरान घर से रामनगर चौराहे पर जा रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार रामनगर गांव निवासी बाइक चालक रामकुमार 50पुत्र पुद्दन बासूपुर गांव निवासी अपने साले राधेश्याम 45पुत्र उदई सहित गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एम्बुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां रामकुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी समेत मौके पर फरार हो गया। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा गाड़ी का नम्बर नोट कर लिया गया। वहीं गाड़ी मालिक सूचना पाने पर सीएचसी पहुंचकर घायलों की खोज खबर ली, खबर लिखे जाने तक घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ढाई माह बाद दर्ज हुआ छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न का केस

जौनपुर धारा,जौनपुर। लगातार आनलाइन शिकायतों के बाद सरपतहां पुलिस ने ढाई माह बाद आरोपितों के विरुद्ध छेड़छाड़ और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। मामला क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ बीते 18मार्च को घर से जबरिया उठाकर अश्लील हरकत करने से जुड़ा है। पीड़िता की मां ने लिखित रुप से पड़ोसी युवक और उसके एक रिस्तेदार पर नाबालिग बेटी के साथ जबरिया घर से ले जाकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाया। घटना बीते 18 मार्च को उस समय की बताई जा रही है, जब पीड़िता की मां अपने बीमार पति को लेने जौनपुर गई हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष थाने से लेकर उपाधीक्षक कार्यालय तक कई बार चक्कर लगाई, लेकिन न्याय नहीं मिला। 12 मई को भी तहसील दिवस में मामले में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही आनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाती रही। अंतत: काफी जद्दोजहद के बाद लगभग ढाई माह बाद सोमवार को सरपतहा पुलिस द्वारा उक्त मामले में छेड़छाड़ व एससी-एसटी के तहत दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करने में पुलिस द्वारा की गई लेट लतीफी को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share Now...