जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बेलांव में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने लड़की के भाई शिवशंकर व कन्हैयालाल को लाठी डण्डो व पंच से मारकर घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब बहन की शिकायत पर भाई पूछने आरोपितों के घर पहुंच गये। इससे उन आरोपितों को इतना नागवार गुजरा कि वह लोग नकाबपोश बदमाश बुला लिए और हमला कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशो ने दो भाइयों को किया घायल

Previous article


