Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएमश्री कंपोजिट स्कूल इब्राहिमाबाद सिकरारा ब्लॉक के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर एक्सपोजर विजिट कराया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई। नई तकनीकी खेती के अध्ययन का मौका मिला। शैक्षिक भ्रमण का शुभारंभ विज्ञान विषय के ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकरारा के एआरपी सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा हरी झंडी दिखाकर बच्चों को बस से रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बच्चों में शैक्षिक सोच को आधुनिक शिक्षा से जोड़ता है। पीएमश्री विद्यालय द्वारा आयोजित यह एक्सपोजर विजिट बच्चों में विज्ञान के साथ-साथ कृषि विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार सीखने का एक सुनहरा मौका देगा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, विज्ञान विषय की शिक्षिका माधुरी जायसवाल, चंद्र यादव, आरती यादव, दीपक एवं शिक्षामित्र फौजदार के साथ केंद्र पर पहुँचे बच्चों को वैज्ञानिकों ने भ्रमण कराया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बच्चों को आरबीसी कंपोस्ट की तैयारी, आधुनिक खेती में रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ.राजीव कुमार सिंह द्वारा 10हेक्टेयर में बोई गई गेहूं की 27प्रजातियां के साथ-साथ टमाटर, करेला, भिंडी, नेनुआ, तरबूज, खरबूज की उन्नतशील नर्सरी को बारी-बारी से दिखाया। वैज्ञानिकों ने बताया कि छात्र-छात्राओं को मधुमक्खी पालन, मछली पालन, मशरूम की खेती शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी को खेतों में पैदा करके कैसे किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। प्रधानाध्यापक सुनील ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह एक्सपोजर विजिट पूरा किया गया।

Share Now...