जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर के गुरुजी सोमवार को स्कूल के छात्रों से स्कूल के गेट के बाहर का कूड़ा कचरा उठवा रहे थे। स्कूल में शिक्षा लेने गए बच्चों को गुरुजी छड़ी की हनक से कचरा उठवा रहे थे। यह जानकारी बच्चों के अभिभावकों को हुई तो वे आक्रोशित हो गये। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाने की बजाय कूड़ा उठवा रहे हैं। स्कूल में साफ सफाई तक सफाई कर्मी नही करते। उन सफाई कर्मियों को कभी साफ सफाई के लिए क्यों नहीं कहा गया। छात्र स्कूल में पढ़ने गए हैं या सफाई का काम करने गए हैं। इस बारे में जब खण्ड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। जब इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को दी गयी तब उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो उस पर विधि के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। सफाईकर्मी भी अब लोगों के निशाने पर हैं क्योंकि स्कूल में अगर छात्र कूड़ा कचरा उठा रहें है तो यह बहुत ही गलत है।
― Advertisement ―
जौनपुर डायरी: गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
छात्रों से कूड़ा उठवा रहे गुरुजी

Previous article
Next article


