Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरछात्रों को साइबर ठगी से बचाने का अभियान जारी

छात्रों को साइबर ठगी से बचाने का अभियान जारी

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षा व जागरूकता अभियानÓ के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) और क्षेत्राधिकारी(नगर) के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में यह कार्यक्रम फिजिक्स वाला, लाइन बाजार में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संदिग्ध लिंक से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें सलाह दी गई कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी अज्ञात लिंक, फोटो या संदेश को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या मैसेजिंग ऐप जैसे व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड न करें। साइबर टीम ने विशेषरूप से परीक्षा संबंधी ठगी से सतर्क रहने की चेतावनी दी। छात्रों को बताया गया कि टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर ‘परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध करानेÓ या ‘पास कराने’  के नाम पर पैसे मांगने वाले संदेश पूरी तरह से फर्जी होते हैं और साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार का भुगतान न करने और तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, छात्रों को अकाउंट सुरक्षा के लिए ‘टू-स्टेप वेरिफिकेशन’ सक्रिय करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। यह सुविधा व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैकिंग से सुरक्षित रखने में मदद करती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और छात्रों के बीच साइबर साक्षरता को बढ़ावा देना था, ताकि वे डिजिटल दुनिया में होने वाली धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

Share Now...